साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 नवंबर से 01 दिसंबर 2019 तक

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 नवंबर से 01 दिसंबर 2019 तक

 

current affair

 

 


1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक पृथ्वी का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार जताए गये हैं?
a. 2100
b. 2200
c. 2300
d. 2400

2. दमन दीव तथा दादरा और नगर हवेली के एकीकरण के पश्चात भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हो गये हैं?
a. 7
b. 8
c. 9
d. 10

3. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने हांगकांग में लोकतंत्र की मांग हेतु चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन करने संबंधी एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं?
a. नेपाल
b. जापान
c. अमेरिका
d. बांग्लादेश

4. साल 2020 में आयोजित होने वाले नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ की मेज़बानी निम्न में से कौन सा देश करेगा?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. भारत
5. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य में प्रस्तावित 3097 मेगावाट की एटालिन परियोजना के कारण जैव विविधता पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन की अनुशंसा की है?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. हिमाचल परदेस
c. उत्तर प्रदेश
d. मध्यप्रदेश
6. खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संहिता 2017 के विवादास्पद मसौदे की समीक्षा के लिये विशेषज्ञों की कितने सदस्यीय समिति गठित की है?
a. 12
b. 10
c. 15
d. 13
7. किस भारतीय तीरंदाज ने 21वीं एशियाई चैम्पियनशिप की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया?
a. दीपिका कुमारी
b. लक्ष्मीरानी माझी
c. डोला बेनर्जी
d. अंकिता भक्त
8. हाल ही में किस शहर में कृषि सांख्यिकी पर 8वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a. पटना
b. रांची
c. हैदराबाद
d. दिल्ली
9. केंद्र सरकार ने भारत और किस देश के बीच रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना को मंजूरी दी?
a. सऊदी अरब
b. नेपाल
c. चीन
d. ईरान
10. हाल ही में शोधकर्ताओं ने अरुणाचल प्रदेश में साँप की एक नई प्रजाति की खोज की है. साँप की इस नई प्रजाति का क्या नाम रखा गया है?
a. ट्रेकिसियम गोल
b. ट्रेकिसियम आप्टे
c. क्लैरियान नाइटस्नेक
d. क्लैरियान आप्टे

उत्तर:

1. a. 2100

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट - Emissions Gap Report 2019 के अनुसार 2021 तक पृथ्वी के औसत तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक उत्सर्जन में भारत का 5% योगदान है जबकि सबसे अधिक उत्सर्जन चीन द्वारा किया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 से 2030 के दौरान यदि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन हर वर्ष 7.6 प्रतिशत कमी की जाये तो प्रतिवर्ष बढ़ने वाले तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान वृद्धि की परिस्थिति पर लाया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि अभी हालात पर काबू नहीं किया गया तो सदी की समाप्ति के बाद वर्ष 2100 में पृथ्वी का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस हो जायेगा. 

2. b. 8

लोकसभा द्वारा दो केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर के एक  केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने को मंजूरी प्रदान की. नये केंद्र शासित प्रदेश का नाम दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव होगा. एकीकरण का उद्देश्य बेहतर प्रशासन सुविधाएं उपलब्ध कराना है. दोनों के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लोकसभा में दो सीटें होंगी. बॉम्बे हाई कोर्ट पहले की ही तरह यहां के कानूनी मामले देखेगा.

3. c. अमेरिका

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम से चीन और अमरीका के रिश्तों में जारी खटास और ज्यादा बढ़ सकती है. चीन ने पहले भी हांगकांग के मामले में अमरीका को दखल अंदाजी ना करने की बात कही थी. इस बिल के अलावा ट्रंप ने एक और बिल पर भी हस्ताक्षर किए हैं. यह बिल हांग कांग पुलिस को मिलने वाले असला-बारूद को प्रतिबंधित करने से जुड़ा है.

4. d. भारत

मिलन एक द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसेना अभ्या स की श्रृंखला है. इसकी शुरुआत वर्ष 1995 में की गई थी. इसका उद्देश्य मित्र राष्ट्रों की नौसेनाओं के बीच व्यावसायिक संपर्कों को बढ़ाना एवं सामुद्रिक क्षेत्र में एक-दूसरे की शक्तियों तथा सर्वश्रेष्ठं प्रचलनों से ज्ञान प्राप्त करना है. इस अभ्यास में दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप के ऐसे 41 देशों को आमंत्रित किया गया है जिनके साथ भारत के सैन्य संबंध हैं.

5. a. अरुणाचल प्रदेश

यह परियोजना दिबांग नदी पर प्रस्तावित है. इसके पूर्ण होने की समयावधि सात साल निर्धारित की गई है. भारत सरकार द्वारा यह परियोजना चीन से आने वाली नदियों पर प्राथमिक उपयोगकर्त्ता अधिकार स्थापित करने तथा उत्तर-पूर्व में परियोजनाओं को तेज़ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित है. इस परियोजना के भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक होने की उम्मीद है.

6.d. 13

इस सदस्यीय समिति में निशानेबाज गगन नारंग, पूर्व फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को शामिल किया गया है. विशेषज्ञों की समिति की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा करेंगे. इस पैनल में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

7.a. दीपिका कुमारी

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में हमवतन अंकिता भक्त को 6-0 से हराया. अंकिता को रजत पदक मिला. इससे पहले दोनों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल किया था. तीरंदाजी में भारत का यह दूसरा ओलिम्पिक कोटा है. इससे पहले तीरंदाजी में पुरुष रिकर्व टीम के तरुणदीप राय, अतानु दास और प्रवीण जाधव इसी साल विश्व चैम्पियनशिप में कोटा हासिल किया था.

8.d. दिल्ली

इस सम्मेलन की थीम ‘सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कृषि परिवर्तन के आँकड़े’ है. यह देश में कृषि सांख्यिकी से संबंधित इस तरह का पहला सम्मेलन है. सम्मेलन का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों और विभिन्न अग्रणी अनुसंधानों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु डेटा के उत्पादन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का समाधान करना है. यह सम्मेलन प्रत्येक तीन साल में आयोजित किया जाता है, इससे पहले इस सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2016 में रोम में किया गया था.

9.a. सऊदी अरब

इस अनुबंध के चलते दोनों देशों के उच्चस्तरीय नेतृत्व इस रणनीतिक भागीदारी के तहत चल रही पहलों/परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी करने के लिये नियमित तौर पर मिलने में समर्थ होंगे. इससे रणनीतिक जुड़ाव के नए क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी और यह अर्जित किये जाने वाले लक्ष्यों और प्राप्त  होने वाले लाभों को भी परिभाषित करेगा. भारत-सऊदी अरब के मध्य द्विपक्षीय आर्थिक संबंध विभिन्न प्रयासों के बावजूद सीमित ही बने हैं.

10.b. ट्रेकिसियम आप्टे

इसे यह नाम बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के प्रसिद्ध समुद्री जीवविज्ञानी और निदेशक दीपक आप्टे के सम्मान में दिया गया है. यह एक विषहीन बिल खोदने वाला साँप है जो अरुणाचल प्रदेश के ज़ीरो कस्बे में अवस्थित टैली घाटी वन्यजीव अभ्यारण्य में पाया गया है. ट्रेकिसियम प्रजाति के साँप आमतौर पर पतले होते है और वर्तमान में इसकी सात प्रजातियाँ हैं.

एक लाइन में प्रश्न उत्तर 


1. लोकपाल के लोगो को किसके द्वारा डिजाईन किया गया है?

उत्तर – प्रशांत मिश्रा
हाल ही में लोकपाल के चेयरपर्सन जस्टिस पिनाकी चन्द्र घोष ने लोकपाल का लोगो लांच किया। इसके लिए MyGov प्लेटफार्म पर खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। चयन पक्रिया में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के प्रशांत मिश्रा द्वारा डिजाईन किया गया लोगों चुना गया। इसके अलावा लोकपाल का आदर्श वाक्य “मा गृधः कस्यस्विद्धनम्” चुना गया, इसका अर्थ है “किसी के धन का लोभ मत करो”।

2. सार्क देशों के लिए 2019-2022 के लिए किस भारतीय संगठन ने करेंसी स्वैप पर फ्रेमवर्क को संशोधित किया है?

उत्तर – आरबीआई
भारतीय रिज़र्व बैंक ने स्वैप पर फ्रेमवर्क को संशोधित किया है। इस फ्रेमवर्क के तहत आरबीआई 2019-22 तक 2 अरब डॉलर के कार्पस में स्वैप अरेंजमेंट की सुविधा प्रदान करेगा। यह फ्रेमवर्क सभी सार्क देशों (अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका) के लिए उपलब्ध है।

3. कार्टोसैट-3 उपग्रह को किस लांच व्हीकल की सहायता से लांच किया गया?

उत्तर – PSLV-47
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने 27 नवम्बर, 2019 को कार्टोसेट-3 नामक इमेजिंग व मैपिंग उपग्रह को सफलतापूर्वक लांच कर लिया है। इसके साथ 13 वाणिज्यिक उपग्रह भी लांच किये गये।

4. 47वें आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन किस राज्य की पुलिस द्वारा किया गया?

 

उत्तर – उत्तर प्रदेश
पुदुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर तथा सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर किरण बेदी ने 47वें आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया। इस दो दिवसीय इवेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गृह मंत्रालय तथा पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो के साथ मिलकर किया जा रहा है।

5. राष्ट्रीय खेल संहिता के ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया?

उत्तर – मुकुंदकम शर्मा
केन्द्रीय युवा व खेल मामले मंत्रालय ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश जस्टिस मुकुंदकम शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल संहिता के ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

6. ‘हेमंत करकरे : ए डॉटर्स मेमॉयर’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – जुई करकरे
‘हेमंत करकरे : ए डॉटर्स मेमॉयर’ पुस्तक की रचना जुई करकरे नवारे द्वारा की गयी। वे हेमंत करकरे की पुत्री हैं, हेमंत करकरे 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए थे।

7. किस भारतीय चैनल ने 2019 IPI इंडिया अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म जीता?

उत्तर – NDTV
NDTV ने 2019 IPI इंडिया अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म जीता। NDTV को यह पुरस्कार कठुआ रेप केस मामले पर कवरेज के लिए प्रदान किया गया।

8. हाल ही में क्लाइव जेम्स का निधन हुआ, वे किस देश के लेखक व प्रसारक थे?

उत्तर – अमेरिका
हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई लेखक व प्रसारक क्लाइव जेम्स का निधन हुआ। उनका जन्म 1939 में हुआ था, 1961 में वे इंग्लैंड चले गये थे।

9. 10वें CMS वातावरण एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ फिल्म फेस्टिवल की थीम क्या है?

उत्तर – Celebrating Himalayas
10वें CMS वातावरण एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ फिल्म फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसका आयोजन केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा किया गया।

10. 10 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी कौन सी है?

उत्तर – रिलायंस इंडस्ट्रीज
मुकेश अम्बानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। मार्केट कैप कंपनी का वह मूल्य है जिसका व्यापार स्टॉक मार्केट में किया जाता है। मार्केट कैप की गणना कुल शेयर की संख्या को शेयर की वर्तमान कीमत से गुणा करके की जाती है।

Post a Comment

0 Comments