निबंध - विज्ञान के चमत्कार || science magic essay

"विज्ञान "का अर्थ है - विशेष ज्ञान |मनुष्य अपनी बुद्धि का प्रयोग करके रोज नए नए अविष्कार कर रहा है | इसलिए आज के युग को विज्ञान का युग कहते है | हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान का प्रभाव है |सुबहः जागने से रात सोने तक हम किसी न किसी वैज्ञानिक अविष्कार का फायदा उठाते है |


     आधुनिक युग में विज्ञान के अविष्कार को देखकर बड़ा ही आश्चर्य होता है | यरयत के तीव्रगामी साधनो ने विश्व को छोटा कर दिया है | संचार के साधनो में ऐसी ऐसी खोज हो गयी है , जिनकी कल्पना तक करना कठिन है |हम घर बैठे न सिर्फ किसी से बात कर सकते है बल्कि उनका चित्र भी देख सकते है | इंटरनेट ईमेल का तो अपना ही आनंद है | 
        मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान में विशेष प्रगति की है | वीडियो और कंप्यूटर में मनोरंजन के नए नए तरीके आविष्कृत लिए है ` संचार उपग्रहों के माध्यम से विश्व का कोई कोना अदृश्य नहीं है |जीवन की मूलभूत आवश्यकताओ भोजन , वस्त्र , आवास , बिजली एवं पानी की आपूर्ति में विज्ञान का बहुत बड़ा हाँथ है | सिचाई के आधुनकितम साधन विज्ञान ने ही उपलब्ध कराये है |इससे कृषि के क्षेत्र में क्रांति आ गयी है |
       औद्योधिक विकास का आधार विज्ञान ही है | विज्ञान द्वारा निर्मित मशीने विविध उत्पादन करने में संलग्न है | अब हमारा निर्यात भी बढ़ रहा है | विज्ञान की सहायता से गगनचुंबी भवनों , बांधो एवं पुलों आदि का निर्माण किया जा रहा है | विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी कमाल कर दिखाया है | विज्ञान ने कंप्यूटर और इंटरनेट का अविष्कार कर , सामान्य जन -जीवन को बहुत सुविधाजनक बना दिया है |अब सब जानकारी कंप्यूटर में रखे जाने लगे है | मोबाइल फोन भी कम चमत्कारी नहीं है| आज लगभग सभी व्यक्तियों के पास मोबाइल फोन है|  
     विज्ञान ने मानव जीवन को सुखी एवं निरोग बनाया है | आज विज्ञानं की सुविधाएं आम जीवन को सहज उपलब्ध है |

Post a Comment

0 Comments