कंप्यूटर क्या है ?- Basic Knowlwge For Kids

कंप्यूटर क्या है ? जब भी हम कंप्यूटर के बारे में जानकारी ढूंढते है तो हमारे मन में सबसे पहला सवाल ये ही आता है की आखिर ये कंप्यूटर है क्या ? अगर साधारण भाषा में बोले जाये तो कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जो इंसान को गणना करने में तथा साथ ही अपनी महत्वपूर्ण जानकारी को उसमे सम्हाल कर रखता है |यह आँकड़ों को इनपुट के तौर पर लेता है उन्हें प्रोसेस करता है और आउटपुट के तौर पर अर्थपूर्ण नतीजे प्रदान करता है । कंप्यूटर (computer) शब्द की उत्पत्ति कंप्यूट (compute) से हुई है, जिसका मतलब गणना करना होता है |कंप्यूटर बनाया ही गया था गणना करने के लिए | धीरे धीरे इंसान ने इसे बाकि कामो के लिए भी इस्तमाल करने लगे |जैसे कि कोई जानकारी सम्हाल कर रखता अपना डाटा एक इंसान दूसरे इंसान को आसानी से भेज सकता है |

कंप्यूटर क्या है ?- Basic Knowlwge For Kids
कंप्यूटर क्या है ?- Basic Knowlwge For Kids

कंप्यूटर की विशेषताएं - 

1) कंप्यूटर तीव्र गति से कार्य सम्पूर्ण करता है इसका मतलब कंप्यूटर समय की बचत करता है |
2) कंप्यूटर अपना काम बिना किसी गलती के करता है मतलब ये त्रुटि रहित कार्य करता है |
3) यह पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार तीव्र निर्णय लेने में सक्षम है । जिस तरह का आप जानकारी देंगे उसी के हिसाब से आपको परिणाम मिलेगा |

कम्प्यूटर के कार्य-

1) डेटा संकलन (Data Collection)
2) डेटा संचयन (Data Storage)
3) डेटा संसाधन (Data Processing)
4) डेटा निर्गमन (Data Output)

1) डेटा संकलन (Data Collection)-

डेटा संग्रह एक पूर्ण और सटीक जानकारी  प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करने और मापने के लिए व्यवस्थित दृष्टिकोण है|

2) डेटा संचयन (Data Storage)-

डेटा स्टोरेज कंप्यूटर या डिवाइस द्वारा उपयोग के लिए विद्युत चुम्बकीय या अन्य रूपों में डेटा संग्रह करने के लिए एक सामान्य शब्द है।एक कंप्यूटिंग वातावरण में विभिन्न प्रकार के डेटा स्टोरेज अलग-अलग भूमिका निभाते हैं।

3) डेटा संसाधन (Data Processing)-

डेटा प्रोसेसिंग आम तौर पर 'सार्थक जानकारी का उत्पादन करने के लिए डेटा का संग्रह और हेरफेर है।' जिससे आपको एक सटीक या सही जानकारी मिल सके जिसका कोई अर्थ संभव हो |

4) डेटा निर्गमन (Data Output)-

कंप्यूटर द्वारा उत्पन्न डेटा को आउटपुट के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर का मॉनिटर है जो एक स्क्रीन पर डेटा प्रदर्शित करता है |

कंप्यूटर का उपयोग क्या है ?-

1) वैज्ञानिक कार्यो में
2) शिक्षा के क्षेत्र में
3) रेलवे तथा वायुयान आरक्षण में
4) रक्षा में
5) बैंक में
6) व्यापर में
7) मनोरंजन में
8) संचार में

कंप्यूटर की दो भागो में विभाजित किया गया है-

1) हार्डवेयर -

कंप्यूटर हार्डवेयर कंप्यूटर सिस्टम के भौतिक भागों (physical part) का संग्रह है। इसमें कंप्यूटर केस, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस शामिल हैं। सरल भाषा में कहा जाये तो कंप्यूटर के वो भाग जिन्हे हम छू तथा देख सकते है वो कंप्यूटर हार्डवेयर कहलाते है |

2) सॉफ्टवेयर-

सॉफ्टवेयर, अपने सबसे सामान्य अर्थों में, निर्देशों या कार्यक्रमों (programs) का एक सेट है जो कंप्यूटर को विशिष्ट कार्यों को करने के लिए निर्देश देता है। सॉफ्टवेयर एक सामान्य शब्द है जिसका उपयोग कंप्यूटर प्रोग्रामों (programs) का वर्णन करने के लिए किया जाता है |
दूसरी भाषा में कहा जाये तो कंप्यूटर के वो भाग जिन्हे सिर्फ देख सकते है , छू नहीं सकते है जैसे की ऑपरेटिंग सिस्टम (operating system) |

Post a Comment

0 Comments