आत्मविश्वास का महत्त्व || The Importance Of Confidence

 


आत्मविश्वास का महत्त्व (The Importance Of Confidence)


आत्मविश्वास का जीवन में अत्यधिक महत्त्व है जिसमे आत्मविश्वास नहीं होता है , वह जीवन में किसी मुकाम को हासिल नहीं कर सकता है | आत्मविश्वास के बल पर मानव असंभव को भी संभव कर देता है |अगर आदमी में आत्मविश्वास कूट कूटकर भरा है तो वह विकलांग होते हुए भी हिमालय के शिखर पर विजय पताका फहरा सकता है | किसी देश की मुट्ठीभर सेना दूसरे देश की विशाल सेना को आत्मविश्वास के बल पर धूल चटा सकती है |
           सिकंदर बचपन से ही आत्मविश्वास से भरा हुआ था | सिकंदर ने विश्व विजेता का सपना देखा और किसी हद तक सफलता भी बेसिल की | यह सब उसके आत्मविश्वास का ही कमाल था | अपनी सेना में भी उसन अपने कैसा आत्मबल पैदा किया | संसार में महँ कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों में आत्मविश्वास था | उन्हें अपनी योग्यता पर भरोसा था | आपको भी चाहिए की आप अपने आत्मविश्वास को बनाये रखे और इस विचार पर दृढ़ रहे कि आज से जो कार्य आरम्भ किया है उसे पूरा करने कि शक्ति आप में है |


          आत्मविश्वास के द्वारा ही आप अपनी निश्चित मंजिल पर पहुंच सकते है क्यूंकि उसके कारन ही कार्य सिद्ध करने वाली शक्ति कई गुना बढ़ जाती है | यह दुःख की बात है कि लोग अभी भी आत्मविश्वास के महत्वपूर्ण को समझ नहीं पाए है |आप जरा सोचिये की किस चीज़ के कारण आप घोर चिंतन का सामना करते है और किसके कारण आपको दुःख कौनसी भी सुख का आभास होता है , आपको आश्वसन देने वाली वह कौन सी शक्ति है कि आपके ईष्ठ मित्र आपका साथ छोड़ देते है और आप पैसे पैसे के मोहताज़ हो जाते है इतना सब होने पर भी आपके हृदय में आशा का दीप जलाये रखती है ? वह है आत्मविश्वास |
              आपकी आत्मा का गूढ़ रहस्य और आपका पथ प्रदर्शक आत्मविश्वास ही है | इसी के सहारे आप अनेक कठिन कार्यो पर विजय प्राप्त कर पाते है | संसार में जितने भी महान कार्य हुए है , या हो रहे है अथवा होंगे , इन सबका मूल कारण आत्मविश्वास ही था और रहेगा |यदि व्यक्ति को यह विश्वास हो जाये की वह तुच्छ और अयोग्य है तो सच मानिये , आत्मविश्वास की इसी कमी के कारण उसका पतन होना आरम्भ हो जायेगा | उसे अपनी योग्यता पर कोई भरोसा नहीं रह जायेगा | व्यक्ति भले ही काम बुद्धि का हो , परन्तु उसमे दृढ़ आत्मविश्वास हो तो उसकी कार्य क्षमता अपने आप बढ़ जाएगी |
       यदि आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते है तो आपको चाहिए की आप अपने आत्मविश्वास को कभी न खोये आप हमेशा कामयाब बनेगे |

आपको मिटा सके यह ज़माने में दम नहीं | 
हमसे है जमाना खुद ज़माने से हम नहीं ||

Post a Comment

0 Comments