छात्रावास से पिता जी को पत्र




छात्रवास, विवेकानंद एकेडमी
जयपुर (राजस्थान) 
दिनांक -२८/०१/२०१९ 
पूज्य पिता जी, 
सादर चरण स्पर्श |
          आपका कृपा पत्र मिला | मैं यहाँ कुशल पूर्वक हूँ | मेरी पढाई भी अच्छी चल रही है | अगले मास हमारी अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है | मैं परीक्षा की तैयारी में पूरी लगन के साथ जुटा हुआ हूँ |
           मुझे कुछ पुस्तके खरीदनी है | अतः इस बार आप २००० रू अधिक भिजवाने की कृपा करे | 
शेष कुशल 
आपका प्रिय पुत्र 
अभिनव शर्मा 

Post a Comment

1 Comments