आज एक काम कीजिये - A Motivational Thought


आज एक काम कीजिये - A Motivational Thought, motivation quotes hindi


1) आज एक काम कीजिये कि सिर्फ आज दिनभर खुश रहने कि कोशिश करिये | अब्राहम लिंकन ने कहा तहत कि अधिकांश लोग इतने ही सुखी होते है जितने सुखी होने का संकल्प करते है | सुख अंदर से आता है उसका बाहर की घटनाओं से कोई संबन्ध नहीं है |

2) आज एक काम कीजिये कि आज अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए थोड़ा व्यायाम कीजिये और उसे नजर अंदाज मत कीजिये |

3) आज एक काम कीजिये की दुनिया बदलने की कोशिश मत कीजिये | सोचिये कि दुनिया जैसी है उसके हिसाब से मैं तालमेल बैठा लूँगा | चाहे घर में हो , चाहे ऑफिस में , चाहे और कहीं , मैं तालमेल से काम करने की कोशिश के लूँगा |

4) आज एक काम कीजिये कि आज एक भलाई का काम कीजिये और कुछ इस तरह कीजिये कि आपका नाम मालूम न पड़े | आज कम से कम दो ऐसे भले काम कीजिये जो आप कल पर टालना चाहते हो |

5) आज एक काम कीजिये की किसी की आलोचना मत कीजिये और जितनी सच्ची तारीफ कर सकते है कीजिये | आज नीची आवाज में ही बात कीजिये| आज किसी को भी सुधारने की कोशिश मत कीजिये|

6) आज एक काम कीजिये की सिर्फ आज के लिए बच्चो को उनकी मर्जी से कीने दीजिये |

7) आज एक काम कीजिये की आज अपने साथ थोड़ा सा समय अकेले रहिये | अपने चरित्र , व्यक्तित्व और छवि के बारे में सोचिये | अपनी कमियों के बारे में और उन्हें दूर करने की योजना के बारे में सोचिये |

8) आज एक काम कीजिये की आज ईमानदारी तथा रूचि के साथ कीजिये | आज किसी काम के लिए रिश्वत मत मांगिये | आज गुनगुनाते हुए काम कीजिये | आज मुस्कुराते हुए काम कीजिये | पढ़ते हुए अभी भी मुस्कुरा दीजिये | आज किसी का फायदा मत उठाइये | आज अपना फायदा करने की मत सोचिये , आज दुसरो का फायदा करने की सोचिये |

9) आज एक काम कीजिये कि आज किसी को खुश कीजिये | अपनी बात से , अपने व्यवहार से , अपने काम से , अपने नजरिये से |

10) आज एक काम कीजिये कि जिससे आप चिढ़ते है , उसके बारे में अच्छा सोचिये |

11) आज एक काम कीजिये कि स्वयं पर और ईश्वर पर अधिक भरोसा कीजिये |

Post a Comment

0 Comments