अंतर - नदी और नहर || सागर और महासागर || Sea Vs Ocean - River Vs Canal


जल के कई स्रोत होते है परन्तु क्या सभी स्रोतों की जानकारी हमारे पास है हमने नदी , नहर , तालाब आदि के बारे में सुना है परन्तु इनमे अंतर क्या होता है ये शायद ही किसी को मालूम हो | वैसे हम सब इन सब जल स्रोत के बारे में जानते जरूर है पर अगर किसी को समझाना हो या यू कहो अगर शब्दों में पिरोना हो तो सोचने लग जाते है | तो आइये आज हम सब इनके बारे में संक्षिप्त में जानने का प्रयास करते है |

नदी -

नदी जल का सबसे उत्तम स्रोत है ज नदी का पानी मीठा होता है जो कि अंत में जाकर समुद्र में मिल जाता है | नदी एक बहती हुई जलधारा है इसका जल हमेशा बहता रहता है | एक जगह पर ठहरना इसका स्वाभाव नहीं है |नदी एक प्राकृतिक स्रोत है |

नहर -

नहर एक मानव रचना है | ये दो नदियों या पानी के किसी अन्य स्रोत को मिलाकर मानव द्वारा बनाया गया एक कृत्रिम रचना है , जो की जल को एक जगह से दुसरो जगह तक ले जाने का कार्य करती है | नहर एक मानव निर्मित संरचना है | 

तालाब -

तालाब जल के सबसे छोटे स्रोत होते है एक जगह पर एकत्रित जल जो बारिश के द्वारा छोटे -बड़े गड्ढो में इकठ्ठा हो जाता है ,इस तरह  एक जगह स्थिर रहने वाले जल को तालाब कहते है | इसका जल बहता नहीं है |

महासागर -

महासागर जल का सबसे बड़ा स्रोत है यहाँ का जल खारा होता है | महासागर बहुत ही विशाल और गहरा होता है | पृथ्वी का सारा जल महासागर में ही आकर मिलता है |महासागर 70% जल अपने अंदर समा लेते है | ये संसार का सारा जल अपने अंदर समा लेते है |महासागर सागर का एक बड़ा रूप है |

सागर -

सागर महासागर का एक छोटा हिस्सा होता है ये महासागरों की अपेक्षा कम गहरे होते है | सागर महासागर का वो हिस्सा होते है जो आंशिक रूप से जमीन से जुड़े होते है | सागर का जल भी खारा होता है |सागर और महासागर में सबसे बड़ा अंतर ये है की महासागर की गहराई बहुत ज्यादा है जिसे अभी तक नाप नहीं पाया है परन्तु सागर की गहराई को नापा जा चुका है |

ReadMore

 

English Essay on My Favourite Teacher

Post a Comment

0 Comments