जाने किस रंग के सिलेंडर में कौन सी गैस होती है - || Why is LPG Cylinder Red

जाने किस रंग के सिलेंडर में कौन सी गैस होती है -



आज - कल के आधुनिक समय में एलपीजी सिलेंडर तो सबके पास होता है परन्तु क्या कभी आपने गौर किया है की ऐसा क्यों ? हर कैलेंडर का रंग लाल ही क्यों होता है कोई और रंग क्यों नहीं | इसीप्रकार अन्य सिलेंडरो का रंग निर्धारित क्यों होता है ? तो आइये आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे | किस रंग के कैलेंडर की क्या भूमिका होती है और एलपीजी कैलेंडर लाल ही क्यों होता है |

लाल रंग का सिलेंडर -


एलपीजी सिलेंडर का रंग लाल होता है | ये बात हर घर का इंसान जनता है क्यूंकि खाना बनाने के लिए आज कल सब एलपीजी सिलेंडर ही इस्तमाल करते है | जैसा की सभी जानते है लाल रंग खतरे का रंग होता है | और जो  सिलेंडर  हम खाना बनाने में उपयोग करते है वो खतरनाक होता है उसे आग से दूर रखना होता है |इसमें  ज्वलनशील गैस होती है | इसलिए सुरक्षा के मकसद से इसका रंग लाल दिया गया है | जितने भी सिलेंडर जिनमे ज्वलनशील गैस होती है लाल रंग के होते है | 

सफ़ेद रंग का सिलेंडर - 


सफ़ेद रंग का सिलेंडर ज्यादातर हमने अस्पताल में देखा है | इस रंग के सिलेंडर में ऑक्सीज़न गैस होती है | आपातकालीन स्थति में मरीजों को ऑक्सीज़न देने के लिए इन सिलेंडर का उपयोग किया जाता है |

भूरे रंग के सिलेंडर -


भूरे रंग के सिलेंडर में हीलियम गैस होती है | हीलियम एक रासायनिक तत्व है यह एक रंगहीन गंधहीन बेस्वाद गैर विषैले अक्रिय एक प्रकार का गैस है क्वथनांक सभी तत्वों में सबसे कम है |

ग्रे रंग के सिलेंडर -


ग्रे रंग के सिलेंडर में कार्बन डाई ऑक्साइड  गैस होती है | इन सिलेंडर का इस्तमाल आग बुझाने के लिए किया जाता है | 

काले रंग के सिलेंडर -


काले रंग के सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस होती है | इसका इस्तमाल कई कामो में आता है | ज्यादातर इस्तमाल इलेक्ट्रॉनिक चीज़ो को बनाने में इस्तमाल होती है , फ्रिज में नाइट्रोजन गैस का इस्तमाल होता है | 

नीले रंग के सिलेंडर -


नीले रंग के सिलेंडर में नाइट्रस ऑक्साइड गैस होती है |

पीले रंग के सिलेंडर -


पीले रंग के सिलेंडर में जहरीली गैस होती है |















Post a Comment

0 Comments