क्रिया क्या होती है - हिंदी भाषा || What Is Verb

क्रिया क्या होती है - हिंदी भाषा -



क्रिया ( Verb)- 

ऐसा शब्द जिसका प्रयोग किसी कार्य के होने या करने के लिए किया जाता है , क्रिया कहलाता है | 
क्रिया किसी कार्य को करने या होने का बोध करता है |

उदाहरण - लिखना , खेलना , दौड़ना , आना , जाना , पढ़ना आदि |

अभिदेश स्कूल जाता है |
घोड़ा घास खाता है |

क्रिया के प्रकार ( भेद ) -

क्रिया को उनके गुड़ों के आधार पर दो भागो में विभाजित किया गया है |

1) कर्म के आधार पर -

   I) अकर्मक क्रिया 

   II) सकर्मक क्रिया 

             A) एककर्मक क्रिया 

             B) द्विकर्मक क्रिया 

2) रचना के आधार पर -

   I) प्रेरणार्थक क्रिया 

   II) नाम धातु क्रिया 

   III) संयुक्त क्रिया 

1) क्रिया के आधार पर -


  I) अकर्मक क्रिया -

 जिस क्रिया का असर केवल करता पर ही पड़ता है वह क्रिया अकर्मक क्रिया कहलाती है |अर्थात जहाँ कर्म का आभाव होता है |

उदाहरण -

आकाश पढता है | 
विजय जाता है |

यहाँ पर पढ़ने और जाने का फल सीधा कर्ता पर पड़ता है |

 II) सकर्मक क्रिया -

जिन क्रिया का असर करता पर नहीं बल्कि कर्म पर पड़ता है सकर्मक क्रिया कहलाता है |
इन क्रियाओ में कर्म का होना आवश्यक है | अर्थात क्रिया के कार्य का फल कर्ता पर न पड़कर दूसरी वस्तु पर पड़ता है |

उदाहरण -

अनुज पुस्तक पढता है |
विकास स्कूल जाता है |

यहाँ पढ़ने का फल पुस्तक पर पड़ रहा है वही जाने का फल स्कूल पर पड़ता है |

सकर्मक क्रिया के दो भेद होते है - एककर्मक क्रिया और द्विकर्मक क्रिया 

 A) एककर्मक क्रिया -

जिन क्रियाओ में एक कर्म होते है एककर्मक क्रिया कहलाती है |

उदाहरण -

राम पुस्तक पढता है |

B) द्विकर्मक क्रिया -

जिन क्रियाओ में दो कर्म होते है द्विकर्मक क्रियाये कहलाती है |

उदाहरण -

मैंने अनुराग को पैसे दिए |

ऊपर दिए वाक्य में क्रिया के दो कर्म है | अनुराग और पैसे |

2) रचना के आधार पर -

रचना के आधार पर क्रिया का विभाजन -

 I) प्रेरणार्थक क्रिया -

जब कर्ता खुद कार्य न करके किसी और को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है , प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है |

उदाहरण -

वह राहुल से खाना बनवाता है |

II) नाम धातु क्रिया -

संज्ञा , सर्वनाम तथा विश्लेषण शब्दों से बनने वाले क्रिया को नाम धातु क्रिया कहते है |

उदाहरण - बतियाना , गरियाना , हतियाने आदि |

अरविन्द ने राहुल को बहुत गरियाया |

III) संयुक्त क्रिया -

जब दो या दो से अधिक धातुओं से क्रियाये बनती है तो संयुक्त क्रियाये कहलाती है |

उदाहरण -

मैं लिखना चाहता हूँ |
राकेश सोना चाहता है |





























Post a Comment

0 Comments