1090 Women Helpline Number के फायदे कैसे और कब करे शिकायत

1090 Women Helpline Number के फायदे कैसे और कब करे शिकायत,women helpline number
1090 Women Helpline Number के फायदे कैसे और कब करे शिकायत

नमस्कार दोस्तो,
आज का यह Post खास महिलाओ की सुरक्षा को लेकर है  आज हमारे देश के लिये महिलाओ और बच्चो की सुरक्षा  चिंता का विषय बना हुआ है। आये दिन महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी और उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे जो कि महिलाओ के मान सम्मान को प्रभावित करती है। ऐसे में इन छेड़खानियों और उत्पीड़न के खिलाफ कहा शिकायत करे इसकी जानकारी  नहीं होती, तो आज हम इस लेख में 1090 महिला हेल्पलाइन की जानकारी देने जा रहे है कि यदि कोई महिला छेड़खानी, उत्पीड़न की शिकार होती है तो वह उस के खिलाफ 1090 महिला हेल्पलाइन को फ़ोन कर रिपोर्ट कर सकती है। 
1090 Women Helpline Number के फायदे कैसे और कब करे शिकायत, women helpline number
1090 Women Helpline Number के फायदे कैसे और कब करे शिकायत


Helpline Number 1090

महिलाओ के साथ होने वाली छेड़खानी और उत्पीड़न की वारदातें बढ़ती जा रही है इन वारदातों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर को चालू किया गया जिसके जरिये महिलाओ के साथ होने वाले अपराधों की शिकायत सुनी जाने लगी और ऐसी हर एक शिकायत का निवारण किया जाने लगा। ताकि महिलाये अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके ।
इसके अंतर्गत आप कैसे और किस तरह कि शिकायत दर्ज करा सकते है  मै आपको यहाँ बताने जा रही हूॅ जिसके जरिये से आपको समझने में आसानी होगी और 1090 महिला हेल्पलाइन सुविधा का अच्छे से उपयोग कर छेड़खानी और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ सकेंगी।
Read This Also:-

  1. लव मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
  2. सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म किया 
  3. सुप्रीम कोर्ट ने 6 आरोपियों की मौत की सजा से बरी कर दिया 
  4. तलाक लेने की समय सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
  5. भारत में शादी करने वाली पाकिस्तानी महिला को भारत छोड़ने का आदेश दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला
  6. मौत की सजा तभी जब दूसरी सजा कम पडे सुप्रीम कोर्ट का फैसला
  7. Supreme Court Latest Judgement Dated 1st January to 17th January 2019
  1.  Facebook, whats-app और email के जरिये अगर आपको कोई डराता, धमकाता या भयभीत करता है,
  2. अगर  सार्वजानिक स्थल में आपका कोई पीछा करते है,
  3. कोई स्वयं या अपने मित्रो के साथ आपके गुजरने पर छेड़ता या कुछ कमेंट करते है 
  4. या आपकी Photo खीचता है य Video बनाता है या अन्य , तो आप 1090 नंबर अपने फ़ोन से मिलाकर शिकायत दर्ज करा सकती है।
Franking Charge क्या होते है प्रोपर्टी लेते समय इसे कैसे लगाया जाता है


UP1090 की खासियत क्या है ?
  1. Up 1090 पर जब भी आप फ़ोन मिलायेंगी तो आपकी कॉल महिला कर्मचारी ही उठाएगी। 
  2. पीड़िता खुद या पीड़िता की तरफ से दूसरी महिला उसकी मर्जी से शिकायत दर्ज करा सकती। 
  3. पंजीकृत नंबर पर शिकायत से सम्बंधित सूचना मिलती रहती है। 
  4. पीड़िता को पुलिस थाने नहीं जाना पड़ता है। 
  5. पीड़िता की पहचान को गोपनीय रखा जाता है। 
  6. Up 1090 महिला हेल्पलाइन पीड़िता तब तक टच में रहती है जब तक शिकायत का निवारण न हो जाये। 
इस तरह से आप जो भी शिकायत इस Number से दर्ज कराते है उसको पूरी तरह से Secret रखा जाता है आपकी जानकारी को किसी के साथ Share नही किया जाता । और न ही आपको डरना चाहिये कि Complaint कराने के बाद आपके घर पर Police आयेगी ।

Post a Comment

0 Comments