Difference Between i.e. And e.g.(it's mean and example)



ये दोनों शब्द छोटे है परन्तु इनका अंग्रेजी भाषा में बहुत बड़ा योगदान है या यूँ कहा जाये ये शब्द बड़े ही महत्वपूर्ण है | ये दोनों ही शब्द किसी शब्द का शार्ट फॉर्म है |आइये भी जानते है इन दोनों के बारे में और साथ ही दोनों में अंतर क्या है |

I.E-  I.e का इस्तमाल किसी ऐसी चीज़ का विस्तार करने के लिए किया जाता है जो पहले से कहा जा चुका है इसका हिंदी में अर्थ ' यानि ' तथा अंग्रेजी में " it's mean" है |जब हम किसी बात की पहले कम  शब्दों में बयां करते है और भी उसे ज्यादा विस्तार से बताना होता है तो इस शब्द का इस्तमाल किया जाता है |
आइये अब हम उसे एक उदाहरण से समझने का प्रयास करते है |
I like citrus fruits,i.e ,the juicy,edible fruits with leathery , aromatic rinds.

E.G - e.g का इस्तमाल हम उदहारण देने के समय करते है | इस शब्द का उपयोग किसी ऐसी चीज़ के उदहारण के लिए किया जाता है जो पहले ही बताई का चुकी हो | इसका हिंदी में मतलब 'जैसे ' होता है तथा अंग्रेजी भाषा में उसे "Example" कहा जाता है | 
 अब हम इसे एक उदहारण से समझते है |

I like citrus fruits ,e.g.,lemons, limes and tangerines.

Post a Comment

0 Comments