अपने मित्र को उसके कविता संग्रह के प्रकाशन पर बधाई पत्र लिखे || Letter to your friend congratulating her on publication of her collection of her poetry

अपने मित्र को  उसके कविता संग्रह के प्रकाशन पर  बधाई पत्र  लिखे || Letter to your friend congratulating her on publication of her collection of her poetry





ममता निवास 
भीम चौराह   
तिब्बती नगर 
बरेली ,उत्तर प्रदेश
दिनाँक .............

 प्रिय आरती ,

                   मैं यहां कुशल पूर्वक हूं और आशा करती हूं कि आप भी कुशलता से होगी |
                       कल ही मुझे आपका पत्र मिला जिसमे मुझे यह शुभ समाचार प्राप्त हुआ की आपके कविता संग्रह का प्रकाशन हो गया है |यह जानकर मेरी प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं रही | तुम्हारी तरक्की सुनकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता के साथ गर्व भी महसूस हो रहा है |निसंदेह आपकी सफलता का कारण आपका कठिन परिश्रम ही है |आपने यह सिद्ध कर दिया की कड़ी मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है |
              अतः इस शुभ अवसर पर मेरी तरफ से हार्दिक बधाई |

तुम्हारी दोस्त 
शानवी दीक्षित 

ये भी जाने -





Post a Comment

0 Comments