Difference Between Climate And Weather || मौसम और जलवायु में अंतर



मौसम किसे कहते है -

मौसम वर्तमान वातावरण संबंधी तत्वों ( घटकों ) का संयोजन है, उदाहरण -  तापमान, हवा की दिशा और गति, राशि और प्रकार की वर्षा, सूरज की चमक के घंटे, आदि। मौसम कई दिनों तक की छोटी अवधि को परिभाषित कर रहा है|

जलवायु किसे कहते है -

जलवायु एक विशिष्ट क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक (न्यूनतम 30 वर्ष) और औसत मौसम की स्थिति का वर्णन करती है | उदाहरण - समुद्री जलवायु, शीत-शुष्क रेगिस्तानी जलवायु, उष्णकटिबंधीय जलवायु  ( Tropical )| जलवायु विभिन्न घटकों और कारकों से बनता है |

Difference Between Climate And Weather ||मौसम और जलवायु में अंतर -


1) मौसम शब्द का इस्तमाल वातावरण में जल्दी जल्दी आने वाले बदलाव के लिए किया जाता है जबकि जलवायु लम्बे समय तक एक ही स्थति में रहता है जबकि कई क्षेत्रों की जलवायु बदलती ही नहीं है |

2) मौसम छोटे छोटे क्षेत्रों के वातावरण को दर्शाता है जबकि जलवायु बड़े बड़े क्षेत्रों में हुए वातावरण के बदलाव या प्रतिक्रिया को दर्शाता है |

3) मौसम माहौल का एक दैनिक चक्र है जबकि जलवायु दीर्घ काल स्थति है |

4) उदाहरण के तौर पर बाढ़ आना , बारिश होना मौसम की तरफ इशारा करता है | जैसे उत्तराखंड में अचानक से तेज बारिश आकर बाढ़ आई जिसकी जानकारी कुछ ही घंटो पहले प्राप्त हुई थी , मौसम कहलायेगा | उसी प्रकार आज से लगभग बीस हजार साल पहले पृथ्वी की जलवायु आज की अपेक्षा काफी गर्म हुआ करती थी , ये जलवायु का उदाहरण है |



Post a Comment

0 Comments