Health Benefits Of Raw Mango - कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि

Health Benefits Of Raw Mango - कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि


Health Benefits Of Raw Mango - कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि
Health Benefits Of Raw Mango - कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि


कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि: गर्मियों में पके आम के साथ-साथ लोग कच्चे आम भी खाना बहुत पसंद करते हैं। कच्चा आम न केवल खाने को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है (Raw Mango Vegetable Recipe)। कच्चे आम के नियमित सेवन से रक्त विकार को रोका जा सकता है। इसी तरह सेहत के कई फायदे हैं।

कच्चा आम हम कई तरह से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कच्चे आम का सेवन सब्जियों के रूप में किया है? गर्मियों में कच्चा आम और इसकी सब्जी सेहत के लिए बहुत ही (Raw Mango Vegetable Recipe ) फायदेमंद होती है। यह शरीर में बढ़ती गर्मी को कम करता है। आइए जानते हैं कच्चे आम की सब्जी को किस तरह से तैयार किया जाता है।

कच्चे आम की सब्जी बनाने का तरीका (How To Make Raw Mango Vegetable)


आम की सब्जी बनाने के लिए सामाग्री

  • कच्चा आम
  • गुड़
  • जीरा
  • लाल मिर्च
  • राई
  • कढ़ी पत्ता हींग
  • नमक

सब्जी बनाने की विधि


  • कच्चे आम को अच्छी तरह से काटें। अब एक बर्तन में पानी को उबालने के लिए रख दें।
  • अब उबले पानी में थोड़ा सा गुड़ मिलाएं।
  • अब इस पानी को छान लें और इसमें कच्चे आम के साथ थोड़ी सी लाल मिर्च मिलाएं।
  • अब इसमें राई और  कढ़ी पत्ते का छौंका लगाएं। इसे थोड़ी देर के लिए उबलने के लिए छोड़ दें।
  • अच्छी तरह उबलने के बाद अब इसमें नमक मिलाएं।
  • सब्जी तैयार होने के बाद आप इसे रोटी और चावल के साथ खाएं।

कच्चे आम के स्वास्थ्य फायदे (Health Benefits Of Raw Mango)


डिहाइड्रेशन से करे बचाव


बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके कारण कभी-कभी व्यक्ति लू का भी शिकार हो जाता है। गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आम कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप कच्चे आम का जूस पी सकते हैं।

पेट की समस्याएं होती है दूर


गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। नियमित रूप से कच्चा आम खाने से कब्ज, दस्त और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से पाचन शक्ति को बढ़ाना मिलता है। गर्मियों में रोजाना रात को सोने से पहले कच्चे आम का सेवन करना चाहिए।

हृदय विकार के लिए फायदेमंद


कच्चा आम खाने से हृदय से संबंधित समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है। कच्चे आम में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही कच्चा आम खाने से ब्लड प्रेशन नियंत्रित होता है।

Read More

  1. आंवले के ऐसे चमत्कारी फायदे जो आपको हैरान कर देंगे

  2. रोज पपीता खाने के चमत्कारी फायदे | Benefits of Papaya

  3. ईसबगोल के फायदे जो सभी को पता होना चाहिए

  4. मधुमेह रोग (Diabetes) से पीड़ित लोगों के लिए सबसे उपयुक्त आहार कौन से है






Post a Comment

0 Comments